Home Chitrakoot Chitrakoot : दस्यु ददुआ के भाई व पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल...

Chitrakoot : दस्यु ददुआ के भाई व पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल को धोखाधड़ी मामले में जेल

0
747

एमपी-एमएलए न्यायालय ने पेशी पर लगातार न आने पर जारी की गिरफ्तारी वारंट

मिर्जापुर से सपा सांसद रह चुके हैं बालकुमार पटेल

चित्रकूट : दस्यु सम्राट ददुआ के पूर्व सांसद भाई बाल कुमार पटेल को ठगी के मामले में बांदा के एमपी-एमएलए न्यायालय ने जेल भेज दिया है। कोर्ट के तलब करने के बाद भी पूर्व सांसद हाजिर नहीं हो रहे थे। इसी के बाद न्यायालय ने उनका वारंट जारी किया था।

आपको बता दें कि गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल कोर्ट में सरेंडर किया था। पूर्व सांसद पर 56 लाख की ठगी करने का आरोप है। यह आरोप बांदा के स्वाराज कालोनी निवासी रमाकांत द्विवेदी ने ने 2019 में लगाया था। उनकी तहरीर पर बांदा सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बालू खनन कार्य में शामिल करने के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये पूर्व सांसद ने लिये थे।

इस मामले में हाईकार्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी पूर्व सांसद को राहत नहीं मिली थी। उक्त प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज पूर्व सांसद को जेल भेज दिया है। जिस पर अब सोमवार को जमानत पर सुनवाई होगी।

कुर्मियों के बड़े नेता हैं बाल कुमार

बाल कुमार पटेल उत्तर प्रदेश में कुर्मियों के बड़े नेता हैं। खासकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में कुर्मी समुदाय के बीच उनका काफी जनाधार है। बाल कुमार पटेल के बेटे राम सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा से सपा विधायक है। बाल कुमार पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की थी। उन्होंने बसपा की टिकट से इलाहाबाद की करछना सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके। हालांकि बाद में वह सपा में शामिल हो गए थे। बड़े भाई दस्यु ददुआ के इनकाउंटर के बाद बाल कुमार 2009 में मिर्जापुर से सांसद चुने गए थे।