पटना: (Patna) बिहार के रोहतास जिले में गुप्ता धाम के पास दो कांवरियों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को दोनों कांवरियों के शव को रास्ते से दो किलोमीटर घने जंगल के अंदर कैमूर पहाड़ी के चतरिया नदी एवं झरने के बीच बड़े-बड़े पत्थरों की ओट में फंसे हुए स्थिति पर बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत डूबने की वजह से हुई है।
थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह खबर मिली कि गुप्ता धाम के रास्ते से 2 किलोमीटर घनघोर जंगल में झरने में बड़े-बड़े पत्थर की ओट में लाशें फंसी हुई हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों कांवरिया पुरुष हैं। शवों को निकाला नहीं जा सका है और न ही पहचान हो पायी है। दोनों ने कांवरियों की गेरुआ पोशाक पहनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों से काफी दुर्गंध आ रही थी।


