spot_img

Rajgarh: युवक के साथ मारपीट कर घर के सामान की तोड़फोड़, महिला सहित दो पर केस दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh) शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र की धीरपकाॅलोनी में पैसे के लेनदेन को लेकर मोहनीपुरा की महिला सहित दो लोगों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की, विरोध करने पर घर के सामान की तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपित महिला सहित दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार धीरपकाॅलोनी निवासी विनोद (28)पुत्र हजारीलाल बड़ोनिया ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर बीती रात मोहनीपुरा गांव के विशाल पुत्र जग्गू वर्मा और मोरबाई ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की, विरोध करने पर उन्होंने टीव्ही. और अन्य सामान की तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 452, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Thailand Open 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

बैंकॉक : (Bangkok) भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Explore our articles