पूर्णिया : पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल अस्पताल से शुक्रवार को एक बच्चा गायब हो गया।बच्चा गायब होने के बाद अस्पताल व्यवस्थापकों में खलबली मच गई।जब अस्पताल के कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बच्चा को लेकर जाने वाले की पहचान की गयी।
अनुमंडल अस्पताल के एम ओ आई सी डाक्टर प्रिंस कुमार सुमन ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी ने माफी मांग ली है और लिखित माफीनामा भी दिया है।पीड़ित पक्ष ने भी माफ करते हुए कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर लिखित आवेदन दिया है।इस घटना के निराकरण के बाद अस्पताल कर्मियों ने चैन की सांस ली।


