spot_img

Prayagraj : दो किरायेदारों के बीच विवाद में एक की हत्या

प्रयागराज : शहर के नार्थ मलाका में एक किरायेदार की दूसरे किरायेदार ने लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार नार्थ मलाका में अनिकेत पाण्डेय नीचे के फ्लोर में रहता था और ज्ञान दूबे ऊपर रहता था। दोनों के बीच रात में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अनिकेत पाण्डेय की हत्या कर दी गयी। अनिकेत ई रिक्शा चलाने का काम करता था। पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह किरायेदारी का विवाद बताया जा रहा है। सूत्रों की मानी जा, तो इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Explore our articles