spot_img

Jaipur : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) और यूजीसी डीएई सीएसआर के प्रमुख वैज्ञानिक युवा शोधकर्ताओं से करेंगे संवाद

जयपुर : मैटेरियल्स फॉर ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी पर एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन सोसायटी फॉर मैटेरियल्स केमिस्ट्री (एसएमसी) जयपुर अध्याय राजस्थान विश्वविद्यालय के पीजी स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज और सीसीटी द्वारा शनिवार को रसायन शास्त्र विभाग के टेक्नोलॉजी हॉल में होगा। संगोष्ठी की संयोजक और पीजी स्कूल फिजिकल साइंसेज की निदेशक प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने बताया कि यूजीसी-डीएई-सीएसआर इंदौर के निदेशक प्रोफेसर अमलन जे. पाल संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे।

प्रोफेसर ए. के. त्यागी, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के केमिस्ट्री ग्रुप के निदेशक और एसएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य भाषण देंगे। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

प्रोफेसर नीलिमा ने बताया कि सेमिनार में 300 वैज्ञानिक और शोधकर्ता भाग लेंगे यह संगोष्ठी राजस्थान के शोधकर्ताओं के लिए एक अद्वितीय मौका प्रदान करेगी जहां वे देश के प्रमुख वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर सकेंगे और उनके साथ शोध कार्य की संभावनाओं के लिए पहल कर सकेंगे। यह संगोष्ठी ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं सिर्फ,बल्कि विचारों का संगम भी है। उन्होंने बताया कि बार्क और यूजीसी डीएई से प्रमुख वैज्ञानिक राजस्थान में फ्यूचर जेनरेशन मैटेरियल पर रिसर्च कोलैबोरेशन के लिए राजस्थान के शोधार्थियों का सहयोग करेंगे और नवीन संभावनाएं तलाशेंगे।

Explore our articles