spot_img

Prayagraj : बच्चों के सर्वांगण विकास में खेल की अहम भूमिका : डॉ. वन्दना सिंह

विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

प्रयागराज : बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल की अहम भूमिका है। इसके लिए स्टेयर्स फाउन्डेशन के तत्वावधान में 26 व 27 अगस्त को गुरुकुल माण्टेसरी स्कूल में बच्चों के लिए मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित है। जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विजेता खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्टेयर्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

यह जानकारी स्टेयर्स प्रयागराज की रिजनल हेड डॉ. वन्दना सिंह ने शुक्रवार को देते हुए बताया कि खेलों में कबड्डी, शतरंज, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, टेबिल टेनिस, रायफल शूटिंग, बॉक्सिंग, योगा, रोप स्कीपिंग एवं कराटे शामिल है। जिसमें अण्डर 7, 11, 14, 16 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल के फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज जिले के लगभग 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी विजेता खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्टेयर्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. वन्दना सिंह ने आगे बताया कि स्टेयर्स फाउन्डेशन (नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन) खेल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फाउन्डेशन है, जो छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सदैव प्रयत्नशील रहा है। उन्होंने कहा डीआईओएस पीएन सिंह और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी से मिलकर सभी बोर्ड के जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर राजीव कुमार मिश्रा और सतीश द्विवेदी ने भी प्रतियोगिता को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिये।

Explore our articles