spot_img

Araria : पति के दूसरी शादी से गुस्साई पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

अररिया : जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के पड़रिया खान टोला में एक विवाहिता ने पति के दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग से व्यथित होकर जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।

इस दौरान वह महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजनों ने उसे सिकटी सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस महिला का नाम सोनिया खातून है। इसकी मां मरियम खातून ने बताया की सात साल पहले उनकी बेटी की शादी गांव के ही हैदर खान से हुई थी।शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जिसके बाद उसका दामाद दिल्ली कमाने के लिए चला गया था। वहां किसी अन्य महिला प्रेम प्रसंग चलने लगा।

दिल्ली से वापसी के बाद कई बार हैदर अपने घर आया,जहां उनकी बेटी उनसे मुलाकात के लिए पहुंची लेकिन उनका व्यवहार सोनिया के प्रति अच्छा नहीं था।कुछ समय के बाद दिल्ली में एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग और शादी करने जानकारी मिली।जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ने लगा। इन बातों को पंचायत के सामने रखा गया। पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हुआ। इसके बाद पति पत्नी के बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान झगड़ते रहे। इस बीच आवेश में आकर घर में रखा विषैला कीटनाशक पदार्थ खा ली।

Explore our articles