spot_img

New Delhi : बच्चे की हत्या कर शव को बेड में डाला

नई दिल्ली: (New Delhi) पश्चिमी जिले के इंद्रपुरी थाना इलाके अंतर्गत बुद्ध नगर में एक घर के बेड पर 12 साल के बच्चे शव मिला। घटना का पता तब चला जब मां घर पर आई और उसका बच्चा घर पर नहीं था। पुलिस जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। घरवालों ने एक महिला पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा संगीत सीखने के लिए एक शिक्षिका के पास जाता था। उस शिक्षिका का भी फोन आया कि बच्चा आया नहीं है। उसके बाद परेशान मां बच्चे को ढूंढते हुए घर में आई तो उसने सारा सामान घर पर ही पड़ा था। इससे उसको शक हुआ और उसने घर के भीतर ही ढूंढना शुरू किया। घर का बेड एक तरफ से थोड़ा उठा नजर आने पर बच्चे की मां ने जैसे ही बेड खोला वह दंग रह गई। बच्चा बेसुध हालत में पड़ा था। उसने फौरन पड़ोस के लोगों के साथ पास में ही रहने वाले अपने भाई को बुलाकर बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को फुटेज मिला। जिसमें एक महिला घर में आती दिखाई दी थी। फिलहाल पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि उसी महिला ने बच्चे की हत्या कर शव को बेड मे डाला है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ इंद्रपुरी के बुध नगर ई ब्लॉक में किराए के मकान में पिछले कई सालों से रह रहा है। महिला का पति उससे अलग रहता है। हालांकि, महिला का अपने पति से बातचीत होती थी और वह बच्चे से मिलने भी आता जाता था। महिला के पति का एक और महिला से दोस्ती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह महिला इस बात से काफी नाराज रहती थी।

बच्चे की मां ने उस महिला पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस उसके पति से उस महिला के बारे में भी पूछताछ कर रही है। महिला की गिरफ्तारी के लिए कई टीम बनाई गई है। पुलिस जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। अब पूरा मामला उस महिला की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर उसने किस वजह से बच्चे की हत्या की है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles