spot_img

Patna: : बीपीएससी की शिक्षक बहाली परीक्षा में ई-एडमिट कार्ड ही फाइनल एडमिट कार्ड

पटना: (Patna) बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक बहाली परीक्षा अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड पर ही देंगे। आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही फाइनल एडमिट कार्ड है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे।

आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हुआ है अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले वाले प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही सेंटर कोड डिकोड करने के बाद फाइनल एडमिट कार्ड होंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में 1.79 लाख शिक्षकों के पदों पर बहाली के लिए 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीपीएससी ने गुरुवार को शिक्षक बहाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी, सेंटर कोड, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी दी। फिलहाल, एग्जाम सिटी या जिला बताया गया है। उन्हें परीक्षा केंद्र का नाम और पता नहीं दिया गया है। सेंटर कोड के जरिए बाद में इन्हें डिकोड किया जाएगा। आयोग परीक्षा से चार दिन पहले परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी शेयर करेगा।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles