spot_img

New Delhi : लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली: (New Delhi) लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मौके कहा कि 20 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की 17 बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सदन 44 घंटे 15 मिनट तक चला।

बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान 20 विधेयक पेश किये गये और 22 विधेयक पारित किये गये। इनमें डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 सहित महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं।इसके बाद उन्होंने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

Explore our articles