दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में हड़कंप
सूरत: (Surat) सचिन के समीप वांझ गांव स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार को बाइक पर आए लुटेरे दिनदहाड़े 13 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पता चलता है कि बाइक पर आए लुटेरे बैंक में इत्मीनान से लूटपाट कर चलते बने।
सूरत के अंतिम छोर पर स्थित सचिन के वांझ गांव के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर हेल्मेट पहनकर चार युवक आए और बैंक के अंदर लूटपाट की। लुटेरों ने बैंक के कैशियर को रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बना लिया और काउंटर में रखे रुपए झोले में भर कर चलते बने। पुलिस ने सचिन से बाहर निकलने के सारे रास्ते सील कर जांच शुरू कर दी है।


