spot_img

East Champaran : फेनहारा में नर्स की हत्या, गैंगरेप की आशंका, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र में एक नर्स की हत्या का मामला सामने आया है। आशंका गैंग रैंप की भी जताई जा रही है।आरोप है कि शेखौना चौक पर संचालित मां जानकी सेवा सदन में कार्यरत महिला नर्स के साथ संचालक सहित अस्पताल कर्मियों ने गैंग रेप किया। इसका खुलासा नहीं हो पाए इसलिए नर्स की हत्या कर दी गई। पकड़ी दयाल डीएसपी के निर्देश पर फेनहारा थाना प्रभारी ने मुजफ्फरपुर में शव को बरामद कर किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

इस घटना के बाद नर्सिंग होम संचालक और कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए। मृतक नर्स खुस्बुन खातून की माता के आवेदन पर फेनहारा पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक सहित पांच को नामजद करते पर रेप कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने इस घटना में एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

मृतक नर्स की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व मेरी बेटी ड्यूटी पर गयी थी। घर नही लौटने पर परिजन नर्सिंग होम गए तब नर्सिंग होम में ताला बंद था। बेटी के गायब होने और नर्सिंग होम बंद होने की सूचना पुलिस को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी 30 वर्षीय बेटी विधवा थी और नर्स के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने गैंग रेप कर हत्या करने का आरोप संचालक,डाक्टर और कंपाउंडर पर लगाया गया है। इस बाबत पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि निजी क्लिनिक में कार्यरत महिला नर्स के परिजनों द्वारा ड्यूटी से वापस नही आने की सूचना पुलिस को दिया गया ।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नर्सिंग होम का जायजा लिया,लेकिन नर्सिंग होम बंद मिला। पुलिस ने सूचना पर नर्स का शव मुजफ्फरपुर एक एम्बुलेंस से बरामद किया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

Explore our articles