spot_img

Varanasi: हर-घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान, आजादी का पर्व मनाएंगे, हर दिल में तिरंगा फहराएंगे

वाराणसी:(Varanasi) आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस के सदस्यों ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों के छतों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में छात्राओं के हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा देकर शपथ भी दिलाई गई।

अभियान में शामिल कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी, सामाजिक संस्था के मुकेश जायसवाल, निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.अशोक कुमार राय ने संयुक्त रूप से कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा के लिए अपील की थी। ऐसे में इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक स्पेशल मोमेंट घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा अभियान में लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराये। आजादी का उत्सव हर्षोल्लास और जोश-खरोश के साथ तिरंगे के प्रति प्यार व सम्मान भी दिखाये। इस अभियान में शामिल होने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के सार्थक प्रयास और हम सबके पहल से ही घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को प्रत्येक वर्ष साकार करता रहेगा।

Explore our articles