spot_img

Raipur: चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल ,आरोपित फरार

रायपुर:(Raipur) राजधानी रायपुर में बीती देर रात एक युवक चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल हो गया ।युवक का रायपुर आंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी है ।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार देर रात जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में बिरयानी दुकानों के सामने सड़क पर संतोषी नगर निवासी प्रशांत महानंद नामक युवक पर एक आदतन बदमाश ने आपसी कहासुनी को लेकर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार बिरयानी दुकानों के सामने कुछ बदमाश किस्म के युवकों से घायल युवक की बहस हुई और एक बदमाश युवक ने चाकू से उसकी पीठ पर हमला कर दिया।युवक को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और घायल युवक को आंबेडकर अस्पताल लेकर गई। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपित जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में असामाजिक तत्वों-चाकूबाजों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 426 प्रकरणों में 430 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Explore our articles