spot_img

Begusarai: हर घर तिरंगा” के लिए बेगूसराय प्रमंडल के 351 डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री शुरू

बेगूसराय:(Begusarai) हर भारतवासी के दिलों में देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की जोरदार तैयारी चल रही है।

इस राष्ट्रीय उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। देश में एक लाख हजार डाकघरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाने और अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में झंडों की बिक्री सुनिश्चित की जा रही है।

बेगूसराय डाक प्रमंडल के खगड़िया एवं बेगूसराय जिला में स्थित सभी डाकघरों में भी तिरंगा ध्वज की बिक्री शुरू कर दी गई है। प्रधान डाकघर बेगूसराय के डाक अधीक्षक कुमार मृत्युंजय आनंद ने बताया कि प्रमंडल के सभी 467 डाकघर एवं 305 ब्रांच डाकघर में तिरंगा की बिक्री शुरू हो गई है।

व्यापक पैमाने पर जागरूकता के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे हैं। डाकघर के काउंटर पर मात्र 25 रुपये में तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा विभाग के ई-पोस्टऑफिस सुविधा www.epostoffice.gov.in के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज मात्र 25 रुपये में खरीदा जा सकता है। वेबसाइट पर नाम-पता और पेमेंट ऑनलाइन करने के बाद डाकघर द्वारा बगैर किसी शुल्क के लोगों के घरों तक तिरंगा पहुंचाने की सुविधा दी गई है।

यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा, जिसमें 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की। डाक विभाग (डीओपी) ने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की।

पिछले साल भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और डाक विभाग-डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने इस अभियान को अंतिम छोड़ तक पहुंचाया था। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और न्यू इंडिया की इस महान पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों का स्मरण करने वाला एक सतत उत्सव है। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रकाश में लाना है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है। जिन्होंने देश के विकास और इसकी विकासवादी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। कोई भी नागरिक अपने घरों और कार्यालयों पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हैशटैग #IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।

Explore our articles