पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले में अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मार हत्या कर दी,जबकि उसके साथ बाइक सवार एक अन्य को जख्मी कर दिया।घटना महुआवा थाना क्षेत्र के महुआवा मध्य विद्यालय के पास की है। मृतक लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रोहित गुप्ता उर्फ पुट्टू है,जो महुआवा में आलू प्याज का कारोबार करता था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात व्यवसायी रोहित गुप्ता अपनी दुकान बंद करने के बाद महुआवा के रहने वाले अपने ड्राइवर ललन यादव को बाइक पर अपने साथ लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान महुआवा मध्य विद्यालय के पास अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियो ने रोहित गुप्ता पर फायरिंग कर दिया।जिसमे दो गोली रोहित के सीने में लगी।वही एक गोली ललन यादव के हाथ में लगी।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने दोनों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।जबकि जख्मी ललन का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, छौड़ादानो इंस्पेक्टर अभय कुमार और महुआवा के प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव घटना की जांच में जुटे है।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल को सील किया गया है। एफएसएल टीम उक्त स्थल की जांच करेगी।साथ ही इस घटना का वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जायेगी।


