राजगढ़:(Rajgarh) छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देवलीमानजागीर में रहने वाले व्यक्ति ने दो माह पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।पुलिस ने गुरुवार को मर्ग जांच के आधार पर गांव के दो लोगों के खिलाफ जमीन को लेकर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
थाना इंचार्ज अंकुर चौबे के अनुसार 6 जून को ग्राम देवलीमानजागीर निवासी देवसिंह यादव ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरू की, जिसमें ज्ञात हुआ कि गांव के दो लोगों ने विवादित जमीन का अवैध रूप से विक्रय कर दिया था। जिससे परेशान होकर देवसिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने प्रकरण में कालू पुत्र सद्धा यादव और राकेश पुत्र भैरुसिंह यादव निवासी देवलीमानजागीर के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


