भोपाल:(Bhopal) भारत के चौथे राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय वीवी गिरी की आज (गुरुवार को) जयंती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति को जयंती पर नमन किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति स्व. वी. वी. गिरी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन् करता हूँ। राष्ट्र व समाज सेवा के साथ श्रमिकों के जीवन में उजाला लाने वाले एक सच्चे नायक के रूप में आपको सदैव याद किया जायेगा।


