spot_img

East Champaran: बंजरिया प्रखंड में बंगरी नदी का टूटा बांध,मंडराया बाढ का खतरा

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले के बंजरिया प्रखंड स्थित फुलवार उत्तरी पंचायत के नगदाहां गांव के समीप नेपाल से निकलने वाली बंगरी नदी का तटबंध टुट गया है। कई दिनो से सिपेज होने के बाद बुधवार देर शाम बांध टुटने से नदी का पानी तेजी से मलाही स्कूल के पश्चिम होते दक्षिण दिशा की ओर बह रही है।जिस कारण कई गांवो पर बाढ का खतरा मंडराने लगा है।

बांध टूटने की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्रेष्ठ अनुपम,अंचल अधिकारी मणि कुमार वर्मा,बीडीओ सुनील कुमार गौड,थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक व जल निस्सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता इफ्तेखार इमाम मौके पर पहुंचे और बांध की मरम्मती का काम तेजी से किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीण प्रभात कुमार व अजीत सिंह बब्लू ने बताया कि इस बांध में दो जगह और सिपेज हो रहा है,अगर त्वतरित उसकी मरम्मति नही किया गया तो वहां भी बांध देर सवेर टूट सकता है।उल्लेखनीय है,कि बंजरिया जिले का वैसा प्रखंड है,जहां कई नेपाली नदियां बूढी गंडक में मिलती है।लेकिन स्थायी रूप यहां तटबंध की व्यवस्था नही होने के कारण यहां के नागरिक प्रतिवर्ष बाढ की त्रासदी झेलने को अभिशप्त है।

Explore our articles