spot_img

Raipur: प्रदेश के पहले साइबर सेल के रेंज थाने का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

रायपुर:(Raipur) प्रदेश के पहले साइबर सेल के रेंज थाने का आज गुरुवार को रायपुर के गंज परिसर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पीएचक्यू से 80 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है ।

रायपुर के अलावा रेंज के महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और धमतरी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होने वाले आनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय मामलों से संबंधित धोखाधड़ी की जांच यहां से होगी ।जिला और रेंज के लिए अलग-अलग नगर निरीक्षकों की पदस्थापना होगी। आनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय मामलों से संबंधित धोखाधड़ी की जांच के लिए अलग -अलग टीमों का गठन किया जायेगा। जिसके लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। पूछताछ कक्ष, हेल्प डेस्क और लाकअप रूम होगा।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के कार्यालय में इसकी शुरुआत की जा रही है। वहीं उसके पीछे तीन मंजिला भवन तैयार किया जाएगा। अब आनलाइन फ्राड होते ही सीधे साइबर थाने आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज होगा। यहीं से जांच भी होगी। इसके लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

साइबर सेल के रेंज थाने के लिए निरीक्षक गौरव तिवारी, एएसआइ मो. कय्यूम, प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव, अनिल पांडे, आरक्षक जसवंत सोनी, आलम बेग, रामेश्वर सिंहा, दीपक ठाकुर, राजेश कुमार चौहान, रंजीत पिल्लई, राजकुमार देवांगन, अभिषेक सिंह और प्रीतम जंघेल की नियुक्ति की गई हैं।

Explore our articles