spot_img

New Delhi : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा, बताया महिला द्वेषी व्यक्ति

नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए उन्हें ‘महिला द्वेषी’ व्यक्ति कहा। स्मृति ईरानी ने कहा, ‘केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति ही एक सांसद को फ्लाइंग किस दे सकता है, ये उनके खानदान के लक्षण हैं।

उन्होंने कहा कि संसद में पहले कभी किसी पुरुष का स्त्रीद्वेषी व्यवहार इतना स्पष्ट नहीं था जितना आज राहुल गांधी ने किया। सदन में जहां महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं वहीं एक सत्र के दौरान एक व्यक्ति के स्त्रीद्वेषी व्यवहार का भी गवाह बनता है। मेरा सवाल यह है कि क्या उसे कठघरे में खड़ा नहीं किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

Biharsharif : शीतला मंदिर हादसे में मृतक परिवार को 6 लाख सहायता, थानाध्यक्ष निलंबित

बिहारशरीफ : (Biharsharif) बिहार में नालंदा जिलांतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र (Dipnagar police station area of ​​Nalanda) के मां शीतला मंदिर (Maa Sheetla Temple) में...

Explore our articles