spot_img

Mumbai : रत्नागिरी में एसटी बस पलटने से नौ यात्री घायल

मुंबई: (Mumbai) रत्नागिरी जिले में अंबाडवे-लोनंद हाईवे पर मंगलवार को सुबह एसटी बस पलट जाने से नौ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मंडनगढ़ तहसील शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुबह अंबाडवे से एसटी बस नालासोपरा की ओर आ रही थी। मंडनगढ़ इलाके में बस चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से एसटी बस हाईवे पर पलट गई। इस घटना में दिनेश (उम्र-8), धोंडु आसन (49), अक्षता संजय पवार (21), आर्य महेश साखरे (9), लक्ष्मण भागाजी काप (75), वैशाली रघुनाथ सकपाल (65), जान्हवी संजय मांडवकर (20), महादेव जानू काप (70) और एक यात्री घायल हो गया। इन सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में बस चालक साहेबराव खुशालराव लाखड़े और वाहक सचिन मारुति राऊत मामूली जख्मी हुए हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles