spot_img

Mumbai: मंत्रालय में हिंसक घटना की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) मंत्रालय में हिंसक घटना की धमकी देने वाले को पुलिस ने कांदिवली से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले की पहचान प्रकाश खेमानी के रूप में की गई है। मुंबई पुलिस खेमानी से गहन पूछताछ कर रही है। इस धमकी के बाद मंत्रालय और उसके आस पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार

मंत्रालय के कंट्रोल रूम में सोमवार को देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मंत्रालय में हिंसक घटना होने की धमकी दी। कंट्रोल रूम से इस धमकी की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई और मंत्रालय के आस-पास की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि यह फोन काल कांदिवली इलाके से की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को सुबह धमकी देने वाले शख्स प्रकाश खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles