शिमला:(Shimla) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (मंगलवार) से शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान चौपाल, रोहड़ू, ननखड़ी व नारकंडा क्षेत्रों में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री आज चौपाल में जनसमस्याएं सुनेंगे। बाद में वह कोटखाई के क्यारी गांव में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और ठियोग-खड़ा पत्थर-हाटकोटी मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रोहड़ू में जनसमस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि नौ अगस्त को मुख्यमंत्री ननखड़ी, अड्डू, गाहन, खोलीघाट, जरोल, कोटगढ़, खनेटी और मधावनी में राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे।


