spot_img

Jaipur: राजस्थान में मानसून की रफ्तार मंद, 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

जयपुर: (Jaipur) राजस्थान में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ दिशा भी बदल गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है। छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 10 और 11 अगस्त को बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 10 और 11 अगस्त को 48 घंटे में पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 12 और 13 अगस्त को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में फलौदी का 38.4 डिग्री के साथ दिन का तापमान सर्वाधिक रहा है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 36.6 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में 35.5 डिग्री तापमान मापा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन का तापमान 32.5 डिग्री और रात का तापमान 25.4 डिग्री के रहा है। शहर में दस अगस्त को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष दिन मौसम शुष्क रह सकता है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles