spot_img

New Delhi : देश में खपत के हिसाब से चीनी की पर्याप्त उपलब्धता: सरकार

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन में चीनी की मिठास कम नहीं होने वाली है। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। घेरलू खपत के हिसाब से चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। घरेलू खपत के हिसाब से चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में इसकी कीमत स्थिर है।

मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत भारत की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा है लेकिन देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत करीब 43 रुपये प्रति किलोग्राम है। आने वाले समय में इसके सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है। दरअसल, देश में 108 लाख टन चीनी है, जबकि अगस्त और सितंबर में मांग को पूरा करने के लिए 46-48 लाख टन चीनी की जरूरत होगी।

उल्लेखनीय है कि देश में चीनी की कुल खपत लगभग 275 लाख टन है। चालू चीनी विणपन सत्र 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन 330 लाख टन रहने की उम्मीद है।

New Delhi : आईसीसी की बड़ी कार्रवाई, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवोन सर्ल्स सहित तीन निलंबित

नई दिल्ली/बारबाडोस : (New Delhi/Barbados) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी...

Explore our articles