spot_img

Mumbai: पुणे एयरपोर्ट को वृद्धा ने बम से उड़ाने की धमकी दी

मुंबई:(Mumbai) पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक वृद्धा ने विमानतल को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार नीता प्रकाश कपलानी (72 ) दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई थीं। उनकी सुरक्षा जांच की जा रही थी। इस दौरान नीता ने कहा जांच से क्या होगा। उसके पास एक बम इस तरफ और चार बम दूसरी तरफ हैं। यह बम फूटेगा और पूरा एयरपोर्ट उड़ जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ स्तर पर दी गई। इसके बाद महिला की जांच की गई, लेकिन उसके पास कोई बम नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि जांच की वजह से देरी हो रही थी, इस वजह से उसने यह बात कही। पुणे विमानतल पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया है।

New Delhi : डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने पांच राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल,...

Explore our articles