spot_img

Mathura : मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रदेश में तीसरी बार नंबर वन

मथुरा : नगर आयुक्त के प्रयासों से मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने मई, जून माह के पश्चात अब जुलाई माह में भी आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतों की जनसुनवाई का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करने पर प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया है। गुरुवार इस उपलब्धि पर नगर विकास मंत्री ने नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

गौरतलब हो कि नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों से निरंतर प्रथम स्थान पर काबिज रहने के लिए जन सुनवाई मामले को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने का आव्हान किया था। जिस पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी खरे उतरे। प्रदेश के सभी 17 नगर निगम में मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मुख्यमंत्री संदर्भ सहित जनसुनवाई मामले निस्तारण में 90 में से 90 शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। जुलाई माह में पोर्टल पर दर्ज सभी मामले गुणवत्ता के साथ निस्तारित किए गए। डिफाल्टर संदर्भ में नगर निगम ने 20 में से 18 अंक हासिल किए हैं। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए निस्तारित किए गए प्रकरणों के फीडबैक में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कुल मिलाकर नगर निगम मथुरा ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर रैंकिंग में नंबर वन का खिताब हासिल किया है।

महापौर विनोद कुमार अग्रवाल का कहना है कि उनका प्रयास रहेगा कि नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए जनसुनवाई के गागलों में कोई ढिलाई नहीं बरतें ताकि जनता को समय से न्याय मिल सके। यही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है।

Explore our articles