spot_img

Gwalior : पत्नी व प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

ग्वालियर : जिले गिजोर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पत्नी व उसकेे प्रेमी को पति ने कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर पति और उसका साथी कुल्हाड़ी और बंंदूक लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को पहले कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा और बाद में प्रेमी की खोपड़ी में कट्टे से गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को गांव से भागने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

ग्राम सेमरी निवासी मुरारी बघेल गुरुवार को दिन में घर पर था, जबकि पत्नी महादेवी घर के बाहर थी। मुरारी से नजरें बचाकर महादेवी घर से बाहर निकली और घर से थोड़ी ही दूर खेत में अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। बताया गया है कि महादेवी और उसका प्रेमी धर्मेन्द्र जाट निवासी ग्राम इकहरा को मुरारी बघेल ने खेत में देख लिया। दोनों प्रेमी प्रेमिका आपत्तिजनक हालत में थे। मुरारी बघेल घर से कुल्हाड़ी और बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गया। जैसे ही महादेवी ने पति मुरारी को देखा उसके होश उड़ गए। मुरारी ने महादेवी की पलक झपकते ही कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। उसका प्रेमी धर्मेन्द्र खेत से निकलकर भाग पाता कि इससे पहले उसे भी मौके पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर ढेर कर दिया। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद भी मुरारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने कट्टा निकालकर उसके खोपड़ी में गोली मार दी। धर्मेन्द्र के कान के पास गोली लगी है। दिनदहाड़े गांव में प्रेमी प्रेमिका की हत्या का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी मुरारी को भागने से पहले ही दबोच लिया।

गिजोर्रा थाना प्रभारी सुमित सुमन का कहना है कि धर्मेन्द्र जाट और महादेवी के अवैध संबंध गांव में जगजाहिर थे और दोनों को पति ने देख लेने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

Washington : ट्रंप का यूरोपीय देशों को कड़ा संदेश- नाटो ने ‘होर्मुज’ की सुरक्षा नहीं की तो भविष्य बहुत बुरा होगा

वाशिंगटन/टोक्यो : (Washington/Tokyo) अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) (NATO) देश होर्मुज (Hormuz)...

Explore our articles