राजगढ़:(Rajgarh) बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलखेड़ी जोड़ से घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की, वहीं मलावर थाना पुलिस टीम ने ग्राम तलावड़ामहाराज निवासी दो भाईयों के कब्जे से प्लास्टिक की केन में रखी साठ लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
बोड़ा थाना प्रभारी संदीप मीना के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात गुलखेड़ी जोड़ से घेराबंदी कर बाइक सवार राजाबाबू (22) पुत्र तखतसिंह सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 12 हजार रुपए कीमती साठ लीटर कच्ची शराब जब्त की। मलावर थानाप्रभारी जगदीश गोयल के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम तलावड़ामहाराज निवासी जगदीश पुत्र कन्हैयालाल कलाल, उसके भाई जमनालाल कलाल को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 12 हजार की साठ लीटर कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।


