spot_img

Kanpur : कानपुर समेत 15 जिलों के लिए वरदान सिद्ध होगा लेवल वन ट्रामा सेंटर: सत्यदेव पचौरी

कानपुर : लोकसभा सत्र काल के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से शहर वासियों को चिकित्सीय सुविधाएं दिलाने के लिए कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सत्यदेव पचौरी मिले और लेवल वन ट्रामा सेंटर शीघ्र बनाए जाने की मांग किया।

सांसद पचौरी ने कहा कि कानपुर शहर में कांशी राम अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर लेवल टू की स्थापना हुए एक दशक बीत जाने के बावजूद अभी तक ट्रामा सेंटर की परिकल्पना पूर्ण मूर्त रूप नहीं ले सकी, इसके साथ ही लाला लाजपत राय में इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर में मरीजों की भारी संख्या के कारण पूर्ण रूप से मरीजों को चिकित्सीय सुविधाओ को अभी भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। कांशीराम के ट्रामा सेंटर में आईसीयू न होने की वजह से इमरजेंसी में आए घायलों को त्वरित चिकित्सीय उपचार नहीं मिल पाता है। वहीं हैलट के ट्रामा सेंटर की बात करें तो सर्दियां शुरू होते ही अधिक बेड की सुविधा न होने के कारण समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में शहर के मध्य में लेवल वन ट्रामा सेंटर बनाए जाने की आवश्यकता है।

सांसद पचौरी ने बताया कि शहर के जी.एस.बी.एम. मेडिकल कालेज, कानपुर मण्डल में आता है जिसके अन्तर्गत आठ जिले (कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा एवं औरैया) जनपद आते हैं। इन जनपदों के अतिरिक्त आस-पास के अन्य जनपद जैसे फतेहपुर, झांसी, महोबा, उन्नाव, हरदोई, ललितपुर, जालौन, बांदा, हमीरपुर) आदि दूरस्थ लगभग 15 जनपदों के मरीज भी उपचार हेतु यहां आते हैं। जबकि लखनऊ स्थित ट्रामा सेन्टर की दूरी कानपुर से लगभग 100 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में इन सभी जनपदों में ट्रामा सेंटर न होने के कारण सभी रोगियों को जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, रेफर कर दिया जाता है। वर्तमान में मेडिकल कालेज में लेवल-टू स्तर का ट्रामा सेंटर इमरजेंसी विभाग के साथ चलाया जा रहा है, जो कि रोगियों की अधिकता के कारण अब काफी छोटा पड़ रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अपना पत्र सौंपते हुए सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान में हैलट में संचालित ट्रामा सेंटर के आस-पास जमीन उपलब्ध न होने के कारण उसका विस्तार किया जाना संभव नहीं है। जिससे लाला लाजपत राय परिसर में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जी.टी. रोड हाईवे के समीप 9500 स्क्वायर मीटर जमीन चिन्हित कर ली गयी है। और इस जमीन पर लेवल-वन ट्रामा सेंटर बनाया जा सकता है।

कानपुर नगर से 06 हाईवे (जी.टी. रोड, एनएच.-टू (आगरा हाईवे) कालपी- झांसी, कानपुर नगर, कानपुर-लखनऊ, लखनऊ आगरा ताज- एक्सप्रेस-वे) होकर गुजरते हैं। ये सभी राजमार्ग जी.टी. रोड से सम्बद्ध हैं। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल रोगी प्रतिदिन उपचार के लिए आते हैं। यहां पर न्यूरो सर्जरी विभाग एवं कार्डियोथोरेसिक विभाग, मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत स्थापित किये जा चुके हैं, जिसमें चिकित्सा शिक्षक भी तैनात हैं। उक्त सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षकों का उपयोग शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ लेवल-वन ट्रामा सेंटर के संचालन में भी किया जा सकता है।

सांसद पचौरी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्थापित किये जाने वाले सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के बगल में जी.टी. रोड पर उपलब्ध भूखण्ड में यदि लेवल-वन ट्रामा सेन्टर की स्थापना कराई जा सकती है साथ ही सुपर स्पेशलिटी सेन्टर प्रारम्भ होने के उपरान्त रोगियों को समस्त चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जायेंगी। जिससे जनहित में मेडिकल कालेज, कानपुर से सम्बद्ध लाला लाजपत राय चिकित्सालय परिसर में जी.टी. रोड पर एपेक्स लेवल-वन ट्रामा सेंटर (300 से अधिक बेडेड, जिसमें से 100 बेडेड आई.सी.यू. सम्मिलित हैं) की स्थापना हो जाने से यह न सिर्फ कानपुर लोकसभा क्षेत्र बल्कि आसपास के 15 से अधिक जनपदों की जनता हेतु भी चिकित्सीय सुविधा में वरदान सिद्ध होगा।

Mumbai : ‘धुरंधर-2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Ranveer Singh's film 'Dhurandhar 2: The Revenge') बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा...

Explore our articles