spot_img

Mumbai : ठाणे पुल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, मलबे से शव ढूंढने का काम जारी

मुंबई : ठाणे जिले के सरलांबे गांव में मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चर मशीन गिर जाने की घटना में मंगलवार शाम तक 20 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मलबे में दबे 3 शव आज शाम तक निकाले गए हैं। सभी शवों को शाहपुर जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। यहां मलबे में अब भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और टीडीआरएफ की टीमें मलबे से मजदूरों ढूंढने में लगी हैं।

एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि “हमें घटना की जानकारी रात लगभग 1.30 बजे मिली और हमारी पहली टीम ने सुबह 5.30 बजे के आसपास बचाव अभियान शुरू किया। हमारा खोज और बचाव अभियान अब भी जारी है। खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है।” सारंग कुर्वे ने बताया कि घटनास्थल से आज दोपहर तक 17 लोगों के शव निकाले गए थे। दोपहर से लेकर अब तक 3 और लोगों के शव निकाले गये। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

दरअसल ठाणे के सरलांबे गांव के पास मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे के तिसरे चरण का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर मलबे से लोगों को ढूंढने का काम खोजी कुत्तों के सहयोग से किया जा रहा है। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक पांच लाख रुपये आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles