spot_img

Jind : ऑनलाइन ठग उड़ा ले गए एचडीएफसी बैंक खाते से 10.51 लाख

जींद : हर रोज बैंक खातों में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को इसी प्रकार का मामला सफीदों नगर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में सामने आया है। जहां से गांव बागडू कलां के रहनेवाले प्रवीन के खाते से 10.51 लाख रुपये ऑनलाइन उड़ा लिए गए प्रवीन ने ये पैसे अपनी बहन की शादी के लिए बैंक में जमा करवाए थे। ऑनलाइन ठगी में गायब हुए पैसे बैंक अधिकारी और साइबर सेल वापस दिलाने में नाकाम रहा। ऐसे अब पैसे के अभाव में बहन की शादी रुक गई ।

मंगलवार को अपने खाते में जमा पैसों की वापसी को लेकर एचडीएफसी बैंक शाखा में आए गांव बागडू कलां निवासी प्रवीन कुमार ने भरे मन से अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बहन की शादी व मकान की मरम्मत के लिए कुछ जमीन बेची थी। उस जमीन की बिक्री से आया 10.55 लाख रुपया उसके पिता ने अपने एसबीआई बैंक खाते से मेरे एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया था। 17 जुलाई को वह बैंक शाखा से पैसे निकलवाने के लिए आया तो पता चला कि उसके खाते में कोई पैसा नहीं है और उसका खाता खाली हो चुका है। उसने बैंक के अधिकारियों संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से पांच जून के बीच 10 हजार 950 रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है । हैरानगी की बात यह रही कि ने किसी तरह का संदेश और किसी ने उससे कोई ओटीपी की मांग की लेकिन रकम ट्रांसफर हो गई। प्रवीण ने एचडीएफसी बैंक, साइबर सेल व सीएम विंडों में शिकायत की लेकिन बैंक इन बातों को मानने को तैयार नहीं है। प्रवीण को छह माह पहलजे तब तब पता चला जब वह बैंक से दो लाख रुपये निकलवाने के लिए आया था।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles