spot_img

New Delhi : भाजपा दिल्ली प्रदेश की नई टीम की घोषणा, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी बनीं प्रदेश मंत्री

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की मंगलवार को नई टीम की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अपनी नई कार्यकारिणी में पहली बार भाजपा नेत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को शामिल किया है। बांसुरी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में जहां योगेन्द्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, हर्ष मल्होत्रा जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है वहीं कई नई चेहरों पर भी भरोसा जताया गया है। सूची में 53 सदस्यों को जगह मिली है, जिसमें सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री शामिल हैं।

लोकसभा चुनावी रणनीति के मद्देनजर इस टीम में सभी वर्गों को समायोजित करने का प्रयास किया गया है। कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी भी हैं क्योंकि उन्हें जगह नहीं मिल पाई। नए नेताओं में गजेन्द्र यादव (उपाध्यक्ष), लता गुप्ता (उपाध्यक्ष), विनय रावत (उपाध्यक्ष), विनोद बछेती (मंत्री), किशन शर्मा (मंत्री), सारिका जैन (मंत्री), नरेश एरन (मंत्री), सोना कुमारी (मंत्री), सतीश गर्ग (कोषाध्यक्ष), शशि यादव (अध्यक्ष युवा मोर्चा) शामिल हैं।

Mumbai : ‘नई शुरुआत जैसा एहसास’, करियर पर बोलीं तमन्ना भाटिया

मुंबई : (Mumbai) तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपने दो दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर पर खुशी जताते हुए कहा है कि करियर...

Explore our articles