spot_img

Entertainment: रितेश पांडेय का नया गाना ‘हर-हर महादेव’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

सुपर स्टार रितेश पांडेय और सारेगामा हम भोजपुरी का नया गाना ‘हर-हर महादेव’ ने भोजपुरी भक्ति संगीत की दुनिया में माहौल बना दिया है। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय का तांडव नृत्य भी मुख्य आकर्षण है, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रहा है। गाने की मेकिंग काफी उत्कृष्ट है और बाबा भोलेनाथ की भक्ति में झूमने को मजबूर कर देने वाला है। इसलिए यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

रितेश पांडेय ने अपने गाने को लेकर कहा कि ‘हर हर महादेव’ ऐसा जयघोष है, जिसे हम बचपन से सुनते आए हैं। आज हमने उसे अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। इस बार भी हमने मिलकर एक क्लास भक्ति गाना बनाया है, जो शिवभक्तों के साथ तमाम संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाला है।

आपको बता दें कि रितेश पांडेय इस सावन कई गाने लेकर आ चुके हैं, जिनमें उनका यह लेटेस्ट गाना है। इस गाने को अब तक 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है और तेजी से वायरल हुआ है।

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से भी इस गाने को भक्ति का माहौल बनाने वाला गाना बताया गया है। कहा गया है कि ऑडियन्स को उनकी पसंद के अनुसार, सारेगामा हमेशा गाने लेकर आता है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles