spot_img

Manipur : फायरिंग में ग्राम सुरक्षा बल के दो जवान घायल

इंफाल: (Imphal) हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में गुरुवार को हुई फायरिंग में ग्राम सुरक्षा बल के दो जवान घायल हुए हैं। इस घटना की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह फायरिंग गुरुवार की तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई। घायलों को चुराचंदपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद पूरे चुराचंदपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। घटना को लेकर उत्तेजना बरकरार है। लेकिन, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Explore our articles