spot_img

Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच 3061 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जम्मू:(Amarnath Yatra) जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का 25वां जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे में 3061 श्रद्धालु शामिल थे।

जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से यात्रा के लिए 3061 श्रद्धालुओं जत्था गुरुवार सुबह जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 2154 श्रद्धालुओं के जत्थे में 1686 पुरुष, 424 महिलाएं, 6 बच्चे, 47 साधु शामिल थे। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 907 श्रद्धालुओं के जत्थे में 616 पुरुष, 336 महिलाएं और 5 बच्चे थे।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles