spot_img

Firozabad : छोटे भाई की गला रेत कर हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

फिरोजाबाद : लाइनपार थाना पुलिस ने बुधवार को छोटे भाई की हत्या के मामले में फरार आरोपित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका बरामद हुआ है। जमीन की लालच में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की थी।

नकटपुरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (24) की बीते दिनों गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई रामसिपाही पर था। वह अविवाहित और शराब का लती था। वह अपने छोटे भाई की बांका से हत्या कर फरार हो गया था। रामसिपाही के खिलाफ उसके छोटे भाई दीपक फौजी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बुधवार को हत्यारोपित रामसिपाही को रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

Explore our articles