spot_img

Ghaziabad : गाजियाबाद में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मेरठ एसटीएफ व गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त करवाई

गाज़ियाबाद : गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम पुलिस टीम व एसटीएफ मेरठ ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आई पी एस इण्डस्टि्यल एरिया मरोटा से चार लोगों गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्र बरामद किए हैं।

मेरठ एसटीएफ ने मधुबन बापूधाम पुलिस के साथ छापा मारकर शाह फहद निवासी रफिकाबाद कालौनी, डासना थाना वेव सिटी,जावेद निवासी मयूर विहार, डासना वेवसिटी,सादिक निवासी दीनदयालपुरी थाना नन्दग्राम,शिवम निवासीआलमपुर थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि अभियुक्त शाह फहद नें बताया कि मै फ़ैक्टरी की आड़ में पिछले काफी समय से पिस्टल बनाने का काम कर रहा हूँ। अब तक मैं लगभग 70 से 80 पिस्टल तैयार कर बेच चुका हूँ । मैने शकील उर्फ़ टोपी निवासी इस्लामाबाद थाना लिसाढी गेट जनपद मेरठ को 30 पिस्टल तथा प्रवेज उर्फ़ फर्रो निवासी सब्जी वाली गली सराय बहलीम थाना कोतवाली ज़िला मेरठ को 28 पिस्टल, सलीम निवासी कसाईवाडी मस्जिद वाली गली बुलंदशहर व सादाब अनीस निवासी घर्म कांटा वाली गली मामन रोड बुलन्दशहर को 10 पिस्टल, नदीम उर्फ कालिया निवासी बैनीसराय गुलजार मस्जिद के पास थाना कोतवाली ज़िला मेरठ को 08 पिस्टल बेच चुका हूँ । बबलू उर्फ हिफजुरहमान निवासी रफीकाबाद कालोनी डासना थाना वेवसिटी व नसीम निवासी रफीकाबाद कालोनी डासना गाज़ियाबाद व फैजान निवासी कसाईवाडा थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर भी पिस्टल ले जाते है । मै और मेरे पिताजी पिस्टल को 01 लाख रूपये में बेचते है तथा तमंचा को 4 हजार रूपये में बेचते है ।

Explore our articles