spot_img

Ranchi : एटीएस को छापेमारी के दौरान ईंधन सहित अन्य संसाधन मुहैया कराने के निर्देश

रांची: (Ranchi) छापेमारी के दौरान आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को वाहन, ईंधन सहित किसी अन्य प्रकार के संसाधनों की कमी ना हो इसके लिए डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार ने सभी जिले के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि एटीएस की टीम राज्य में कहीं भी छापेमारी में जाती है, तो उनके वाहनों में आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिले के एसएसपी और एसपी ईंधन की आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही छापेमारी के दौरान एटीएस को जरूरत के अनुसार सभी संसाधन मुहैया कराए जाएं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

Explore our articles