spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर है, जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है, जबकि पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.30 डॉलर यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.29 डॉलर यानी 0.36 फीसदी लुढ़कर 79.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की मेजबानी की मंजूरी

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (Karnataka State Cricket Association...

Explore our articles