चिरांग:(Chirang) चिरांग जिले के बिजनी के ऑक्सीगुड़ी में एसएसबी और वन विभाग के संयुक्त अभियान में दो दुर्लभ केको छिपकली के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नूर इस्लाम (28) और फुलचान हुसैन (33) के रूप में हुई है।
दोनों बरपेटा जिले के बेटबारी के निवासी हैं। छापेमारी दल ने दोनों तस्करों के पास से एक अल्टो वाहन (एएस-15जे-3593) ऑल्टो वाहन भी जब्त किया।
गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 15वीं बटालियन की फाइटर कंपनी के इंस्पेक्टर उमेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे पकड़े गए एल्टो वाहन पर सवार होकर केको छिपकली को साथ लेकर बरपेटा से बिजनी के कुकलुंग जा रहे थे।
गिरफ्तार करने के बाद जब्त केको छिपकली के साथ दोनों तस्करों को छापामार दल द्वारा कुकलुंग वन कार्यालय ले जाया गया।


