सिलचर :(Silchar) सिलचर में पुलिस ने मंगलवार सुबह ढाई किलो हेरोइन और एक लाख याबा गोलियां बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 45 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एसटीएफ के डीआईजी पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार सुबह रामनगर बाईपास पर मिजोरम से सिलचर की ओर जा रहे एक वाहन से ढाई किलो हेरोइन और एक लाख याबा गोलियाें को जब्त कर लिया। इस घटना के सिलसिले में मनवर हुसैन, शदर उद्दीन और अफसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।


