spot_img

Cairo:सूडान में विमान हादसा, चार सैनिकों समेत नौ की मौत

काहिरा: (Cairo) अफ्रीकी देश सूडान के पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर रविवार देररात टेकऑफ करते समय एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार सैनिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक बच्ची घायल हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूडान की सेना ने कहा है कि यह हादसा विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण हुआ। उड़ान के समय इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसे उतारने का फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को सशस्त्र बलों और प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (Cairo) के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से पोर्ट सूडान प्रवासियों, राजनयिक मिशन के सदस्यों और उत्तरी अफ्रीकी देश से भाग रहे सूडान के नागरिकों के लिए प्रमुख निकासी बिंदु बन गया है।

यह लड़ाई रविवार को 100वें दिन में प्रवेश कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हिंसा में कम से कम 1,136 लोग मारे गए हैं। अनुमान है 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें से सात लाख लोग पड़ोसी देश मिस्र, चाड और दक्षिण सूडान पहुंचे हैं।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles