Sikar: महिला सुरक्षा,अत्याचार की हकीकत बताने वाले मंत्री को हटाना गहलोत की महिला विरोधी मानसिकता : अरूण सिंह

0
297

सीकर: (Sikar) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रविवार को सीकर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठे वादे, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं से धोखा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, महिला विरोधी व दलित विरोधी सरकार है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवा परेशान हैं, किसान कर्ज में डूबा हुआ है, किसान की जमीन नीलाम हो रही है,लेकिन प्रदेश के मुखिया को इसकी कोई चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री फोटोशूट करवा रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा सीकर से हैं। जिनके कार्यकाल में उनके परिवार वालों को काफी लाभ पहुंचा और उनके रिश्तेदार अधिकारी बनते गए। पेपर लीक और इंटरव्यू मे सेंटिंग कांग्रेस का काम रहा है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में बाजरे की खरीद नही हुई है जिससे किसानों को नुकसान हो गया। महिला उत्पीड़न चरम पर है। थानागाजी, करौली, जोधपुर, उदयपुर की रेप की घटनाएं शर्मसार कर रही है। सदन में महिलाओं के रेप मामले में राजस्थान को मर्दो का प्रदेश बताने वाले मंत्री का इस्तीफा लेते तो आज प्रदेश में अपराधों में सुधार होता। महिला सुरक्षा ,अत्याचार की हकीकत बताने वाले वफादार मंत्री को हटाना गहलोत की महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महिलाओं व युवाओ के मन में आक्रोश है। मुख्यमंत्री असंवेदनशील है इसलिए उन्हें तो इस्तीफा दे देना चाहिए।प्रदेश में गुंडों व माफियाओं का राज है और गहलोत ने विकास क़ो ठप्प कर दिया है। चारों ओर लूट ही लूट मची है। हम विकास के आधार पर सरकार बनाएंगे।