spot_img

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी दोपहर को रवाना होंगे दिल्ली

देहरादून:(Dehradun) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों के अलावा संगठन के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली के लिए दोपहर 2.30 बजे के आसपास रवाना होंगे। वह दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान संगठन के बड़े पदाधिकारियों के साथ भी अलग बैठकें हो सकती हैं।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद मंत्री पद खाली है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ पार्टी नेताओं में लंबे समय से दर्जाधारी की जिम्मेदारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन की ओर से आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर चर्चा हो सकती है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles