spot_img

Lucknow: उप्र प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बीएल संतोष कर रहे बैठक

लखनऊ:(Lucknow) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बीएल संतोष शनिवार को प्रदेश कार्यालय में अलग श्रेणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आज वह प्रशिक्षण टोली के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा अल्पकालिक विस्तारकों के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने रविवार को कार्यालय व्यवस्था और विभिन्न अभियानों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।

प्रदेशभर के अल्पकालिक विस्तारकों को आज लखनऊ बुलाया गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles