spot_img

New Delhi: राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली:(New Delhi) सुप्रीम कोर्ट मोदी सरनेम वाले लोगों की मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा। आज राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने 21 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम के मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी करार देने के आदेश को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया था। सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा दी है। फिलहाल वह जमानत पर हैं, लेकिन दोषी होने के चलते सांसद होने के अयोग्य हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराने वाले पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की है। पूर्णेश मोदी ने कोर्ट से मांग की है कि अगर दोषी ठहराए जाने वाले फैसले पर रोक की मांग को लेकर राहुल गांधी सुप्रीम का रुख करते हैं तो कोर्ट बिना उनका पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश पास न करे।

Mumbai : कान्स 2026 में पुष्कर जोग का शानदार डेब्यू

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता पुष्कर जोग (Actor Pushkar Jog) ने प्रतिष्ठित 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) में अपना शानदार डेब्यू कर...

Explore our articles