Home crime news Jaunpur : सिर कटी लाश की शिनाख्त, युवक की हत्या में तीन...

Jaunpur : सिर कटी लाश की शिनाख्त, युवक की हत्या में तीन गिरफ्तार

0
225

जौनपुर : रामपुर थाना क्षेत्र के भदोही-जौनपुर मार्ग के किनारे 10 जुलाई को मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त और हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनकी निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गड़ासा भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक देहात शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गन्धौना गांव में 10 जुलाई को जिस युवक की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त कठार सेहरा गांव निवासी राम कैलाश यादव (40) के रूप में हुई है। हत्यारों ने युवक की हत्या सात जुलाई को कर दी थी।

पुलिस ने हत्या का मुख्य अभियुक्त उसी गांव का रहने वाला विपिन गौतम, मोनू उर्फ मन्नू गौतम और मुन्ना मिश्रा उर्फ संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। हत्याभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयोग किये गड़ासा भी बरामद हुआ है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। मुन्ना मिश्रा के षडयंत्र के रचने के बाद इन दोनों ने वारदात को अंजाम दिया हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।